27 नवंबर 2011 - 20:30

पूरे पाकिस्तान में नैटो के आक्रमण के विरुद्ध जन प्रदर्शन हुए जिनके दौरान लोगों ने अमरीकी ध्वज तथा राष्ट्रपति ओबामा के पुतलों को आग लगाई....

पूरे पाकिस्तान में नैटो के आक्रमण के विरुद्ध जन प्रदर्शन हुए जिनके दौरान लोगों ने अमरीकी ध्वज तथा राष्ट्रपति ओबामा के पुतलों को आग लगाई।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के अनेक छोटे बड़े नगरों में सभी राजनैतिक व धार्मिक दलों ने नैटो द्वारा पाकिस्तानी चैक पोस्ट पर आक्रमण और 28 सैनिकों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किए। कई स्थानों पर प्रदर्शनों ने उग्र रूप धारण कर लिया और प्रदर्शनकारियों ने टायरों को जला कर ट्रैफ़िक ठप्प कर दिया। प्रदर्शनकारी नैटो की सप्लाई लाइन को सदा के लिए बंद किए जाने तथा पाकिस्तान में अमरीकी सैन्य अड्डों को समाप्त किए जाने की मांग कर रहे थे। इस बीच पाकिस्तान आयल टैंकर्ज़ संघ ने नैटो की तेल सप्लाई अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा की है। संघ के प्रवक्ता ने बताया कि यह क़दम नैटो द्वारा पाकिस्तानी चेक पोस्ट पर आक्रमण की प्रतिक्रिया स्वरूप उठाया गया है। उधर नैटो के प्रमुख एंडर्स फ़ोग रासमोसन ने इस आक्रमण पर खेद जताया है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गीलानी के नाम अपने पत्र में कहा है कि यह घटना ग़लती से हुई है किंतु इस संबंध में पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या दुखद एवं अस्वीकार्य है। नैटो प्रमुख ने इस घटना पर क्षमा न मांगते हुए केवल इतना कहा है कि घटना की जांच आरंभ कर दी गई है।

......

166